आज का समय तकनीक और विज्ञान का समय है साथ ही साथ पैसे कमाने के तरीकों में भी बदलाव हो चुके है जिससे अब लोग आसानी से अपने समय के अनुसार कमाई कर सकते है । आजकल लोग इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ अपने काम के लिये ही नही अपितु कमाने के लिए भी कर रहे है । अपने स्मार्टफोन से ही लोगो हजारों लोग से जुड़ रहे हैं और अपने योग्यता के अनुसार कमा भी रहे है । अब आप भी सोच रहे हम कैसे कमा सकते है चलिए आपको यूट्यूब पर वीडियो देखने साथ ही साथ उससे कमाने के तरीकों के बारे में भी जानेंगे ।

सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आप यूट्यूब पर हमेशा के लिए जुड़े रहे है या कुछ समय के लिए अगर आप हमेशा के लिए है तो आपको पैस कमाने से आपको कोई रोक नही सकता । आपको वो टॉपिक चुनना है जिसमें आपकी रुचि है जिसमे आपको मजा आता है तब आप उस काम कर पाएंगे । अब बात यह भी है कि आप वो टॉपिक चुने जिसमें आपको सबसे ज्यादा जानकारी हो या आप उसके मास्टर हो । अब चाहे पढ़ाने में हो या पढ़ने में या अन्य की किसी तरह तरह कार्यो में यह आप पर निर्भर करता है। यूट्यूब पर आपको बड़ी ही सावधानियां बरतनी होगी तभी आप एक अच्छे वीडियो निर्माता बन सकते है।

हर किसी से स्मार्टफोन में यूट्यूब होता है और निश्चित ही आपके पास भी है बस फर्क इतना है आप वीडियो देखने वाले है और वह बनाने वाला है । सबसे पहले आपको चैनेल कैसे बनाये इसकी जानकारी कर लेनी है। फिर आपको वीडियो कैसे बनाये इसकी जानकारी कर लेना है । वीडियो आपको प्रतिदिन डालनी है। आप चाहे तो कुछ दिनों का अंतर रख सकते है। आपको वीडियो की गुणवत्ता पर बेहद ही ध्यान देने की जरूरत होती है ।

आपको वीडियो के शीर्षक और उसके विवरण पर काफी अच्छे से लिखना होता है जिससे लोगो आपके वीडियो के बारे जानने को उत्सुक हो और वीडियो थंबनेल पर काफी आकर्षक बनाने काम करना चाहिए जिससे लोगो तुरंत ही उसे देखे । इस वीडियो को आपको अपने फेसबुक ,व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर सबके बीच करना होगा । जब आपके वीडियो में थोड़े बहुत व्यूज आ जाते है तो यूट्यूब खुद ही आपके वीडियो को लोगो को सुझाव करता है । आपको अपने वीडियो में कमियों को सुधार करते रहना होता है।

अब कैसे पैसे कमाना है ? ये बात है तो आपको एक हज़ार सब्सक्राइबर और चार हज़ार घण्टे का watchtime का लक्ष्य 12 महीनों में पूरा करना होता है। जिसको आप चाहे जब पूरा कर सकते है । जिसके बाद आपका चैनेल देखने के लिए जाता है वहाँ से जब आपका चैनल ठीक होगा तब आपके वीडियो पर प्रचार दिखाई देते है उससे आपको पैसे मिलेंगे ।

अब आप अपने वीडियो में स्पांसरशिप भी लेके सकते है जिससे आपकी कमाई होगी और एफिलिएट मार्केटिंग करके आप कमा सकते है आपको यह पोस्ट कैसे लगी आप हमें इस पते पर ईमेल कर सकते है anandpatel7380367552@gmail.com

Post a Comment

Previous Post Next Post